फ्री कोचिंग कार्यक्रम
आयोजक:
पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार
पता: 4, विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली – 110002
1. प्रस्तावित पाठ्यक्रम
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (CHSL) कोचिंग
2. पात्रता मानदंड
- भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
- कम से कम 40% दिव्यांगता होनी चाहिए और मान्य UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हो या वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत हो।
- परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कोई अन्य कोचिंग योजना (केंद्र या राज्य सरकार की) का लाभ नहीं ले रहा हो।
- आयु सीमा:
- सामान्य वर्ग: 27 वर्ष
- OBC: 13 वर्ष की छूट (अर्थात 40 वर्ष तक)
- SC/ST: 15 वर्ष की छूट (अर्थात 42 वर्ष तक)
3. आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
4. वजीफा एवं अन्य भत्ते
- वजीफा / निर्वाह भत्ता: ₹4,000 प्रति माह
- दिव्यांगता भत्ता: ₹2,000 प्रति माह
- पुस्तक भत्ता: ₹5,000 (प्रति पाठ्यक्रम एक बार)
5. प्रमाण पत्र
पाठ्यक्रम पूरा होने के पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
6. स्थान
PDUNIPPD, 4, विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली – 110002
7. संपर्क जानकारी
फ़ोन: 011-23233782 (कक्ष संख्या: 16, सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कॉल करें)
मोबाइल: 7002421102 (श्री सेरबिन रोंगपी, सहायक सामाजिक सेवा अधिकारी)