Close

    फ्री कोचिंग कार्यक्रम

    फ्री कोचिंग कार्यक्रम

    आयोजक:

    पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान
    दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,
    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार
    पता: 4, विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली – 110002

    1. प्रस्तावित पाठ्यक्रम

    स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (CHSL) कोचिंग

    2. पात्रता मानदंड

    • भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।
    • कम से कम 40% दिव्यांगता होनी चाहिए और मान्य UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
    • कक्षा 12वीं उत्तीर्ण हो या वर्तमान में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत हो।
    • परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • कोई अन्य कोचिंग योजना (केंद्र या राज्य सरकार की) का लाभ नहीं ले रहा हो।
    • आयु सीमा:
      • सामान्य वर्ग: 27 वर्ष
      • OBC: 13 वर्ष की छूट (अर्थात 40 वर्ष तक)
      • SC/ST: 15 वर्ष की छूट (अर्थात 42 वर्ष तक)

    3. आवश्यक दस्तावेज़

    • आधार कार्ड
    • UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र
    • आय प्रमाण पत्र
    • 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
    • बैंक पासबुक
    • 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो

    4. वजीफा एवं अन्य भत्ते

    • वजीफा / निर्वाह भत्ता: ₹4,000 प्रति माह
    • दिव्यांगता भत्ता: ₹2,000 प्रति माह
    • पुस्तक भत्ता: ₹5,000 (प्रति पाठ्यक्रम एक बार)

    5. प्रमाण पत्र

    पाठ्यक्रम पूरा होने के पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

    6. स्थान

    PDUNIPPD, 4, विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली – 110002

    7. संपर्क जानकारी

    फ़ोन: 011-23233782 (कक्ष संख्या: 16, सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कॉल करें)
    मोबाइल: 7002421102 (श्री सेरबिन रोंगपी, सहायक सामाजिक सेवा अधिकारी)